(खबरें अब आसान भाषा में)
रिटायर्ड दंपति ठगी का शिकार बनने और बार-बार ब्लैकमेल किए जाने के कारण काफी डर गए। उन्होंने किसी को अपनी समस्या के बारे में नहीं बताया और अंत में दोनों ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, ठगों ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उन्हें एक फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।