मोईन अली पहली बार केकेआर की ओर से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट निकाले. मोईन साथी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी से खासे प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि इस भारतीय खिलाड़ी ने पिछले कुछ सालों में अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है.