पाकिस्तान की टीम और उनके खिलाड़ी मैदान पर कब क्या कर दे ये कोई नहीं जानता ताजा मामला न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का है जिसमें एक बल्लेबाज पहले दो मैच में 0-0 पर आउट हुआ. तीसरे मैच मैच में इस बल्लेबाज ने धमाकेदार शतक लगाया और फिर अगले दो पारियों में वो 0 और 1 रन ही बना पाया. इस बल्लेबाज का नाम हसन नवाज है जिनकी ये डेब्यू सीरीज थी.