भारतीय सेना संवेदनशील पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थायी रूप से तैनात करने के लिए एक डिवीजन-लेवल फॉर्मेशन बनाने की प्रक्रिया में है। इसे एक बड़ा Re-ORBAT कदम बताते हुए सूत्रों ने कहा कि इस नए फॉर्मेशन को 72 डिवीजन कहा जाएगा। ORBAT का मतलब है ‘ऑर्डर ऑफ बैटल’ और Re-ORBAT का मतलब है मौजूदा सैनिकों का फिर से ऑर्गनाइज और तैनात करना