RR Vs KKR Highlights Score IPL Match 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में जीत की शुरुआत की है। KKR ने RR को 8 विकेट से शिकस्त देकर IPL 2025 में पहली जीत हासिल की है। क्विंटन डी कॉक ने 61 गेंद पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने IPL टी20 मैच में बुधवार को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कोलकाता के खिलाफ 9 विकेट पर 151 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए