Gold Monetisation Scheme: गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम यानी GMS की शुरुआत 15 सितंबर, 2015 को हुई थी। इस स्कीम के तहत व्यक्ति घर में बेकार पड़े सोने को डिपॉजिट कर सकता है। दरअसल, सरकार ने गोल्ड के आयात में कमी लाने के मकसद से यह स्कीम लॉन्च की थी। सरकार का मानना था कि लोग घरों में बेकार पड़े सोने को इस स्कीम में डिपॉजिट करेंगे, जिससे सोने का कम आयात करना पड़ेगा