(खबरें अब आसान भाषा में)
शाहजहांपुर के कलान में एसबीआई एटीएम से 500 रुपये के नकली नोट निकलने से हड़कंप मच गया। ग्राहकों ने जब नकली नोट देखे तो हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एटीएम को सील कर दिया। अब बैंक अधिकारी इसकी जांच करेंगे