Top 20 Stocks Today- मारुतिऔर टाटा मोटर्स के बाद M&M ने SUVs और कमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में 3% तक बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। इन कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते ये फैसला लिया है। कंपनी के मुताबिक 1 अप्रैल से नई कीमतें लागू होंगी। इसकी वजह से भारतीय ऑटो कंपनियों में आज एक्शन बढ़ सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Hindustan Copper और Glenmark Pharma सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।