गैंट्री पुल जैसा एक बहुत बड़ा और लंबा मेटल स्ट्रक्टर होता है, जिसका इस्तेमाल बड़े-बड़े गार्टर और स्लैब को सपोर्ट देने के लिए किया जाता है। अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस (AFES) के अधिकारियों के अनुसार, घटना रात करीब 10.28 बजे हुई। वेस्टर्न रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन ने पुष्टि की है कि दुर्घटना के कारण 51 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा का टाइम टेबल चेक करने की सलाह दी है