असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने पोस्ट में कहा, “प्रश्नपत्र लीक होने और प्रोटोकॉल के उल्लंघन की खबरों के कारण, HS फर्स्ट ईयर की परीक्षा 2025 (24-29 मार्च तक निर्धारित) के बाकी विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गई है।” उन्होंने कहा, “राज्य बोर्ड ने 10 जिलों के 15 प्राइवेट स्कूलों की संबद्धता निलंबित कर दी है। राज्य सरकार इसी तरह नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन अन्य स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी