(खबरें अब आसान भाषा में)
ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा. उन्होंने 45 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद ईशान किशन ने मैदान से फ्लाइंग किस भेजा. उधर टीम की मालकिन काव्या मारन दर्शक दीर्घा में उठकर खुशी से झूमने लगीं.