Virat Kohli: केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबले से आईपीएल 2025 की ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरुआत हुई. मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला. विराट कोहली की दीवानगी चरम पर थी. एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर बैटिंग कर रहे विराट कोहली के पैरों में जा गिरा. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे ग्राउंड से बाहर किया. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर शख्स कैसे कोहली के पास बीच मैदान में पहुंच गया. सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है.