अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं, तो कॉरपोरेट FD में निवेश कर सकते हैं। इसमें बैंक FD की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। इसे कम से कम ₹5,000 के डिपॉजिट से भी शुरू किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो स्थिर और अपेक्षाकृत सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं, लेकिन पारंपरिक एफडी से अधिक कमाना चाहते हैं। हालांकि, इसके साथ कुछ रिस्क भी जुड़े हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।