भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। शनिवार 22 मार्च से शुरू हो टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच अब केवल टीवी पर नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी देखने को मिलेंगे। पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) ने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसके तहत आईपीएल 2025 के मैचों को देश भर में अपने PVR-आईनॉक्स के कई सिनेमाघरों में लाइव दिखाया जाएगा