Unified Pension Scheme: केंद्र सरकारी आगामी 1 अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पेंशन के तौर पर एक निश्चित रकम मुहैया कराना है। इस योजना को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत लाया जा रहा है। फिलहाल यह स्कीम सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए है, लेकिन भविष्य में राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी इसके दायरे में लाया जा सकता है