दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीदने के बाद इसमें काफी बदलाव किए। मस्क ने इसका नाम भी बदल दिया और यह ट्विटर से बदलकर X हो गई। अब X बनने के कुछ महीने बाद ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो की करीब 30 लाख रुपये में नीलामी हुई है। जिस ऑक्शन में ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो की बोली लगी, उसमें एपल (Apple) से जुडी दुर्लभ चीजों की भी नीलामी हुई