भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का आईपीएल के शुरुआती 2 मैचों में खेलना मुश्किल है. राहुल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में उतरेंगे. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वाइफ एलिसा हीली ने खुलासा किया है कि राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआती 2 मैच मिस कर सकते हैं. हीली ने राहुल के मैच मिस करने की वजह भी बताई है.