Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 21 मार्च को लगातार 5वें दिन दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 23,350 के पार पहुंच गया। इस पूरे हफ्ते दोनों इंडेक्स लगभग 4.3 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए है। यह इनके पिछले 4 सालों का सबसे अच्छा वीकली प्रदर्शन है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 4.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई