Disha salian murder case: दिशा सालियान की 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। इसी के छह दिन बाद, 14 जून, 2020 को, सुशांत सिंह राजपूत भी अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए। दिशा के पिता सतीश सालियान ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ “बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई”