Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में आज 20 मार्च को लगातार चौथे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का संकेत देकर निवेशकों का जोश हाई कर दिया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 564.77 अंक बढ़कर 76,013.82 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 163.5 अंक की छलांग लगातर 23,071.10 पर पहुंच गया