Hyundai Car Price Hike: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वह अप्रैल, 2025 से अपने कारों के दाम तीन प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही है। कार मॉडल एवं वैरिएंट के आधार पर कीमत वृद्धि निर्धारित होगी। कंपनी ने कहा कि कीमत वृद्धि का यह फैसला उत्पादन की बढ़ती लागत, जिंसों के बढ़े दाम और हायर ऑपरेशनल एक्सपेंसेस को देखते हुए किया गया है