Sanjay Nishad Controversy Remarks: सुल्तानपुर में एक जनसभा के दौरान यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पुलिसकर्मियों को हड़काते हुए कहा कि हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हैं। 7 दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवा कर तब मैं यहां पहुंचा हूं। उनकी विवादास्पद टिप्पणी की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है