बजाज ग्रुप ने Allianz में 24,000 करोड़ रुपए के निवेश से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के चलते बजाज ग्रुप के लाइफ और जनरल इंश्योरेंस कारोबार से जल्द ही एलियांज की विदाई होने वाली है। इस अधिग्रहण से बजाज ग्रुप की बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 100 फीसदी हो जाएगी