निफ्टी पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी ने आज डेली चार्ट पर एक लंबा बुलिश कैंडल बनाया। इसने लगभग 22700-22800 के स्तर के महत्वपूर्ण ओवरहेड रेजिस्टेंस को पार कर लिया। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव नजर आ रहा है। पहले रेजिस्टेंस से तेजी से ऊपर जाने के बाद अगले कुछ सत्रों में निफ्टी 23100-23200 के अगले प्रतिरोध स्तर की ओर बढ़ सकता है