PM Modi In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाकुंभ मेले के बारे में लोकसभा में कहा कि मैं पिछले सप्ताह त्रिवेणी का पवित्र जल मॉरीशस लेकर गया था। जब उस जल को मॉरीशस के गंगा तालाब में प्रवाहित किया गया तो वहां बहुत ही उत्साह और आस्था का माहौल था। पीएम ने कहा कि महाकुंभ में हमने अपनी राष्ट्रीय चेतना के विराट दर्शन किए, जो नए संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रेरित करती है