प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद सोमवार 17 मार्च को चीन में निवेश वाली भारतीय कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। मोदी ने एक दिन पहले लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट पर कहा था कि भारत और चीन अपने संबंधों को पहले की तरह बहाल करना चाहते हैं जो 2020 में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य गतिरोध के बाद खराब हो गए थे