Jharkhand Fire News: पुलिस के मुताबिक यह घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे पुआल के ढेर के पास खेल रहे थे। भीषण हादसे पूरे गांव में मातम पसर गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी