पेमेंट बैंकों से जुड़ी इस बैखबर पर ज्यादा डिटेल्स देते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने एक्सक्लूसिव सूत्रों के हवाले से कहा कि वित्त मंत्रालय ने पेमेंट बैंकों की 20 मार्च को बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई मुद्दों के साथ ही पेमेंट बैंकों को स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस देने मुद्दे पर चर्चा किये जाने की संभवना है