Debendra Pradhan Dies: वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता देबेंद्र प्रधान का सोमवार (17 मार्च) को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके बेटे धर्मेंद्र प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओडिशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली