IRFC Shares: इंडियन रेलवेज फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के बोर्ड की आज बैठक है। इस बैठक में चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला होना है। इस फैसले के ऐलान से पहले आईआरएफसी के शेयरों में आज खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा और भाव डेढ़ फीसदी से अधिक उछल गए। इस वित्त वर्ष के पहले अंतरिम डिविडेंड की बात करें तो कंपनी पर हर शेयर पर 0.80 रुपये का डिविडेंड बांट चुकी है