IndusInd Bank Shares: बिकवाली की आंधी से जूझ रहे इंडसइंड बैंक के शेयरों को आरबीआई के बयान से बहुत बड़ा सपोर्ट मिला है। आरबीआई के बयान पर इंडसइंड बैंक के शेयरों को तगड़ा सपोर्ट मिला और आज इंट्रा-डे में यह 5 फीसदी से अधिक उछल गया। पिछले कारोबारी हफ्ते की बात करें तो 11 मार्च को इसे ऐसा झटका लगा था कि एक ही कारोबारी दिन में यह रिकॉर्ड 27 फीसदी टूट गया था