(खबरें अब आसान भाषा में)
युजवेंद्र चहल आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे. चहल को पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा है. टीम इंडिया का यह स्टार लेग स्पिनर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है. चहल 12 आईपीएल सीजन में खेल चुके हैं जहां से वह करोड़ों रुपये कमा चुके हैं.