Nightclub fire in North Macedonia: उत्तरी मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में कम से कम 51 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। राजधानी स्कोप्जे से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोकानी शहर में आयोजित हिप हॉप म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान यह हादसा हुआ। करीब 30,000 की आबादी वाले इस शहर के नाइट क्लब में उस समय आग लगी जब फेमस हिप-हॉप कपल ADN का म्यूजिक प्रोग्राम चल रहा था