Amritsar Temple Attack: अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले से दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखे, जिनमें से एक ने मंदिर की ओर ग्रेनेड फेंका और दोनों फरार हो गए। रात 12:35 बजे हुए इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है