Delhi Fire: दिल्ली के कनॉट प्लेस में Bikkgane बिरयानी रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई है। इस घटना में 6 लोग झुलस गए हैं। आग को बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है