Pakistan Train Hijacked Live: पाकिस्तान में एक पैसेंजर ट्रेन पर आतंकवादियों ने मंगलवार (11 मार्च) को गोलीबारी की, जिससे ट्रेन ड्राइवर घायल हो गया। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। आतंकियों ने 20 पाकिस्तानी सेना के जवानों को मार गिराया है। जबकि 182 यात्रियों को बंधक बना लिया है। आतंकवादियों ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया है। ट्रेन में करीब 500 लोग सवार थे