झाँसी ज़िले के बुन्देलखंड क्षेत्र में स्थित बाजना गाँव, ज़िला मुख्यालय से लगभग 21 किलोमीटर पश्चिम में बसा है. यह गाँव प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर है. लेकिन यहाँ लोग पानी की क़िल्लत से परेशान रहते थे. गाँव की आबादी, पाँच किलोमीटर के दायरे में फैले अलग-अलग टोले और मजरों में बसी है. हर रोज़ पानी के लिए लम्बा सफ़र तय करना लोगों की मजबूरी रही है…