अरुनीश चावला ने आगे कहा कि वे वैल्यू क्रिएशन के नजरिए से काम करते हैं। रिटेल निवेशकों के लिए वैल्यू क्रिएशन पर फोकस किया जा रहा है। बाजार गिरने के बावजूद अगले साल ज्यादा डिविडेंड मिलेगा। पिछले साल सरकारी कंपनियों ने 1.05 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड दिया। इस साल सरकारी कंपनियां करीब 1.4 लाख करोड़ डिविडेंड बांटेंगी