IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के साथ, भारत ने 25 साल पुराने फाइनल में मिली हार का बदला भी पूरा किया। टीम इंडिया ने 252 रनों का लक्ष्य हासिल कर कीवी टीम का सपना तोड़ दिया। जीत के बाद खिलाड़ियों को सम्मानस्वरूप सफेद कोट पहनाई गई, जो चैंपियन टीम की विरासत और गौरव का प्रतीक मानी जाती है