एयरपोर्ट के बाहर भीड़ नारे लगा रही थी, “राजा के लिए रॉयल पैलेस खाली करो। वापस आओ राजा, देश बचाओ। हमारे प्यारे राजा जिंदाबाद। हम राजशाही चाहते हैं।” इतनी भीड़ की वजह से यात्रियों को हवाई अड्डे तक पैदल जाने और वापस आने के लिए मजबूर होना पड़ा। सैकड़ों दंगा निरोधक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को एयर पोर्ट में एंट्री करने से रोक दिया और कोई हिंसा नहीं हुई