संयुक्त राष्ट्र का परियोजना सेवा कार्यालय UNOPS, भारत सरकार के प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘जल जीवन मिशन’ में क्षमता निर्माण, जल गुणवत्ता परीक्षण पर प्रशिक्षण, वर्तमान प्रणाली और स्रोत के संचालन व रखरखाव जैसी तकनीकी सहायता दे रहा है. इस पहल से उत्तर प्रदेश, असम, राजस्थान और तमिलनाडु में 40 लाख से अधिक परिवारों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हुआ है, साथ ही महिला मज़बूती की एक नई बयार भी बहती नज़र आ रही है. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस अभियान से बदलाव ला रही कुछ महिलाओं की प्रेरक कहानियाँ.