Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत-विकसित राजस्थान बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि महिलाएं राजनीति, कला, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित हर मोर्चे पर अपने उत्कृष्ट काम से देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं।