Share Market Today: भारतीय शेयरों बाजारों में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी शुक्रवार 7 मार्च को थम गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद, सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी मिलीजुली चाल देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.75 की तेजी रही