IFS officer suicide case: दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके चाणक्यपुरी में शुक्रवार (7 मार्च) सुबह भारतीय विदेश सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारी की पहचान जितेंद्र रावत के रूप में हुई है। रावत डिप्रेशन से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे विदेश मंत्रालय की आवासीय सोसायटी में अपने रेजिडेंशियल बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी