(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने चेतावनी जारी की है कि पिछले कई दशकों से हिंसक टकराव, निर्धनता, जलवायु प्रभावों और सुरक्षा ख़तरों से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान में इस वर्ष की पहली तिमाही के दौरान क़रीब 1.5 करोड़ लोगों के खाद्य असुरक्षा के ऊँचे स्तर से पीड़ित होने की आशंका है.