तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चिदंबरम के निकट बृहस्पतिवार को एक कार और लॉरी के बीच टक्कर में कार सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग चेन्नई से मयिलादुथुराई जा रहे थे तभी बृहस्पतिवार सुबह एक लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
पुलिस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला…
लॉरी की टक्कर से कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तथा सहायक मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें – राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का निधन, दिल चीर देंगे उनके आखिरी शब्द