Delhi Weather Update: दिल्ली में तेज हवाओं के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। धूप निकलने के बावजूद हवाओं ने ठंडक बनाए रखी। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा, जबकि शुक्रवार से तापमान बढ़ने लगेगा। हवा की गुणवत्ता मध्यम स्तर पर है, लेकिन बदलते मौसम से बीमारियां बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं