वर्ष 2004 में जब एसटीटी लाया गया था तो यह माना गया था कि जल्द ही एलटीसीजी और एसटीसीजी पर टैक्स हटा लिया जाएगा। हालांकि हुआ इसके ठीक उल्टा ही और पिछले साल इसमें बढ़ोतरी भी की गई। अब जब मार्केट बुरी तरह टूट रहा है तो एक्सपर्ट्स एक बार फिर एलटीसीजी पर टैक्स को लेकर मांग कर रहे कि इसे हटा नहीं सकते तो इसमें बदलाव किया जाए