Sachin Tendulkar On Vantara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह गुजरात के जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण एवं पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का दौरा किया था। करीब 3,000 एकड़ क्षेत्र में फैला वनतारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यह हाथियों और वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित एक बचाव केंद्र है