Gensol Engineering Shares: जेनसॉल ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी जेनसॉल इंजीनियरिंग भारी दिक्कतों से जूझ रही है? यह सवाल इसलिए क्योंकि केयर रेटिंग्स के एक नोट पर इसके शेयरों में लगातार दूसरे दिन आज लोअर सर्किट लगा। इस गिरावट के साथ लगातार सात कारोबारी दिनों में यह 36 फीसदी टूटकर आज एक साल के निचले स्तर पर आ गया। जानिए क्या है इस नोट में जिसने शेयरों पर भारी दबाव बना दिया?